Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

आईपीएल की पसंदीदा टीम को लेकर गांगुली बोले, कई टीमों का प्रदर्शन शानदार

गांगुली और उनकी पत्नी डोना गांगुली ने बुधवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण में अपना वोट डाला। उन्होंने दक्षिण 24 परगना के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

29 Apr 2026

आईपीएल की पसंदीदा टीम को लेकर गांगुली बोले, कई टीमों का प्रदर्शन शानदार

कोलकाता। पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली का मानना है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में किसी एक टीम को स्पष्ट रूप से पसंदीदा बताना मुश्किल है। उनके अनुसार इस सीजन कई टीमें शानदार प्रदर्शन कर रही हैं।

गांगुली और उनकी पत्नी डोना गांगुली ने बुधवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण में अपना वोट डाला। उन्होंने दक्षिण 24 परगना के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

मतदान के बाद पत्रकारों से बात करते हुए गांगुली ने आईपीएल 2026 सीजन में पसंदीदा टीम पर अपनी राय व्यक्त की। गांगुली ने कहा कि आईपीएल में इस बार कई टीमें हैं, किसी एक टीम को पसंदीदा बताना मुश्किल है। पंजाब किंग्स अच्छा खेल रही है, राजस्थान रॉयल्स अच्छा कर रही है और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु भी अच्छा खेल रही है। उन्होंने कहा कि सबके सात-आठ मैच हुए हैं। अभी आधा टूर्नामेंट बाकी है।

आईपीएल 2026 की अभी तक की अंक तालिका में नजर डालें तो पंजाब किंग्स टॉप पर है। टीम के आठ मैचों में 13 अंक हैं। दूसरे स्थान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु है, जिसके आठ मैचों में 12 अंक हैं। राजस्थान रॉयल्स नौ मैचों में 12 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। सनराइजर्स हैदराबाद 10 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है। गुजरात टाइटन्स आठ मैचों में 8 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है। चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स क्रमशः छठे और सातवें स्थान पर हैं। दोनों के 6-6 अंक हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस क्रमशः आठवें और नौवें स्थान पर हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के 8 मैचों में 5 अंक हैं, जबकि मुंबई इंडियंस के सात मैचों में 4 अंक हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स 8 मैचों में चार अंक के साथ तालिका में सबसे निचले पायदान पर है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आईपीएल की पसंदीदा टीम को लेकर गांगुली बोले, कई टीमों का प्रद
गांगुली और उनकी पत्नी डोना गांगुली ने बुधवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण में अपना वोट डाला। उन्होंने दक्षिण 24 परगना के एक मतदान केंद्र पर





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News